पटनायक की गैर कोयला खनिजों पर रायल्टी की समीक्षा की मांग
मुख्यमंत्री कार्यालय से बुधवार को जारी बयान के अनुसार वर्ष 2004 से ही केंद्र सरकार ने रायल्टी में कोई बदलाव नहीं किया है।
बयान में कहा गया है कि पटनायक ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से नई दिल्ली में मंगलवार को मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि गैर कोयला खनिजों पर रायल्टी में तत्काल सुधार किया जाए और यह उनके मूल्य का कम से कम 20 प्रतिशत होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि 11वें और 12वें वित्त आयोग ने कहा था कि रायल्टी के पुनरीक्षण नहीं होने की स्थिति में राज्यों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
बयान के अनुसार पटनायक ने कहा कि जहां खनन पर रायल्टी में वर्षो से बदलाव नहीं किया गया वहीं केंद्र सरकार विभिन्न खनिजों पर निर्यात शुल्क उगाह रही है। इसे राज्यों को नहीं दिया जा रहा है।
पटनायक ने कहा कि खनिजों पर प्राप्त संपूर्ण निर्यात करों को उसके उत्पादक राज्य को दिया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications