देश के शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 73 अंकों की बढ़त (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 72.85 अंकों (0.46 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 15,903.83 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,973.10 के ऊपरी और 15,695.11 के निम्न स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 51.41 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 13.65 अंकों (0.2 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,694.15 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,717.20 के ऊपरी और 4,629.85 के निचले स्तर पर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.45 अंक की मामूली बढ़त के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 6.60 अंकों (0.12 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,695.33 पर और स्मालकैप 63.43 अंकों (1.0 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,397.38 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,सीडी),तेल एवं गैस,आईटी और तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई।
सीडी के शेयर मूल्यों में 2.11 प्रतिशत,तेल एवं गैस के शेयर मूल्यों में 1.95 प्रतिशत,आईटी के शेयर मूल्यों में 1.94 प्रतिशत और तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1611 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई। 1062 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications