कैलीफोर्निया में 40 हजार कैदियों की रिहाई का आदेश
अदालत ने यह आदेश उस एक निष्कर्ष के बाद दिया है, जिसमें पाया गया है कि जेलों में भारी भीड़ के कारण कैदियों के स्वास्थ्य देखभाल के संवैधानिक मानकों का उल्लंघन हो रहा है।
कैलीफोर्निया के गवर्नर अर्नाल्ड स्क्वोर्जनेगर के प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस फैसले के खिलाफ अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय में अपील की जाएगी।
तीन न्यायाधीशों की पीठ ने यह फैसला दो कैदियों की ओर से दायर याचिकाओं के आधार पर दिया है। इन याचिकाओं में दावा किया गया था कि राज्य के 33 जेलों में इतनी ज्यादा भीड़ हो गई है कि वहां स्वास्थ्य देखभाल की उचित सुविधा नहीं मुहैया हो पा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications