बगदाद में बम हमले में 5 पुलिसकर्मियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने अस्वत अल-इराक न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया है कि बम अल-दौरा के एक इलाके में सड़क किनारे फटा।
सुरक्षा बलों ने एहतियात बरतते हुए इलाके को सील कर दिया है। घायल सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच एक अन्य घटना में बगदाद के दक्षिणी शहर हिल्ला में 11 यात्रियों का अपहरण कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications