मेदवेदेव-ओबामा के बीच हथियार कटौती समझौता दिसंबर तक
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार क्रेमलिन प्रेस सर्विस ने एक बयान में कहा है कि मेदवेदेव और ओबामा के बीच मंगलवार को टेलीफोन पर हुई बातचीत में दोनों नेता विशेषज्ञों को रणनीतिक हथियारों की कटौती पर स्टार्ट 1 संधि के बदले एक नई संधि के मुद्दे पर दिसंबर तक एक रचनात्मक निर्णय तक पहुंचने के लिए तेजी के साथ काम करने हेतु अतिरिक्त निर्देश देने पर सहमत हो गए।
बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर लगातार भरोसा करने और विचारों के ईमानदार आदान-प्रदान करने तथा दोनों पक्षों के हितों में आने वाली सभी समस्याओं का आंकलन करने पर भी सहमति जताई है।
ज्ञात हो कि रूसी और अमेरिकी सैन्य विशेषज्ञों ने स्टार्ट 1 के स्थान पर एक नई संधि पर हालिया दौर की बातचीत के लिए 22-24 जुलाई को जेनेवा में मुलाकात की थी।
पिछले महीने मास्को दौरे के दौरान रूसी नेताओं के साथ ओबामा की बातचीत का यह एक खास मुद्दा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications