सिंचाई परियोजना विवाद में प्रधानमंत्री की मदद चाहता है उड़ीसा
प्रधानमंत्री के साथ मंगलवार को नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान पटनायक ने सरकार द्वारा इंदिरा गांधी पोलावरम बहुद्देशीय सिंचाई परियोजना को 'राष्ट्रीय स्तर' देने के कदम का भी विरोध किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, "पटनायक ने पोलावरम परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किए जाने का विरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इस परियोजना से जुड़े निर्माण कार्य को रोका जाए, नहीं तो उड़ीसा के जनजातीय इलाकों के कई गांव जलमग्न हो जाएंगे"
गौरतलब है कि 10,150 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना गोदावरी नदी पर प्रस्तावित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications