उड़ीसा में तेजाब हमले में 15 घायल
कामख्यानगर उपमंडल के पुलिस अधिकारी रविनारायण शी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार कुछ युवक गिलास में तेजाब लेकर आए और श्रीधर नाम के एक व्यक्ति पर फेंक दिया। उस समय श्रीधर कई लोगों के साथ वीडियो देख रहे थे। वहां बैठे अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए।
पुलिस का कहना है कि श्रीधर का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी बात को लेकर तेजाब फेंकने वाले युवक उससे नाराज थे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications