अफगानिस्तान में हवाई हमले व बम धमाके में 10 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अरघंदाबाद जिले के दर्जन भर निवासी चारों शव लेकर बुधवार सुबह कंधार पहुंचें और प्रांतीय अधिकारियों के समक्ष प्रदर्शन किया। इन कबायलियों का कहना है कि मंगलवार रात नाटो के हेलीकॉप्टर से बरसाए गए बमों से इन चारों नागरिकों की मौत हुई।
हाजी मनान जान नामक एक निवासी ने कहा, "चारों नागरिक रात में जब अपने-अपने घरों में सो रहे थे तो उस वक्त हेलीकॉप्टर से हुई बमबारी में उनकी मौत हो गई।"
अब्दुल बाकी नामक एक अन्य नागरिक ने कहा, "आए दिन इस प्रकार के हमले होते रहते हैं और नाटो की ओर से कहा जाता है कि गलती से ऐसा हो गया। सरकार को इस बारे में कुछ करना चाहिए।"
इस बीच पूर्वी प्रांत नंगारहार स्थित पछिर अगम जिले में सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में छह नागरिकों की मौत हो गई।
प्रांत के राज्यपाल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "सड़क किनारे रखे गए एक बम पर गाड़ी चढ़ जाने से यह हादसा हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications