इंफोसिस की विदेशों में अधिग्रहण की योजना
भारतीय उद्योग महासंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन के दौरान इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक एस.गोपालकृष्णन ने संवाददाताओं से कहा, "कंपनियों का आकार 45 से 50 करोड़ डॉलर के करीब होना चाहिए।"
कंपनी के कुल 4.6 अरब डॉलर के राजस्व में अमेरिका का हिस्सा करीब 62 प्रतिशत और यूरोप का 26 प्रतिशत है। कंपनी अब अपने राजस्व में यूरोप की हिस्सेदारी बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने की योजना बना रही है।
नई नियुक्तियों के संबंध में पूछे जाने पर गोपालकृष्णन ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2008 में 18,000 लोगों को नियुक्त किया। आर्थिक स्थिति को देखते हुए अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में नई भर्तियां होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications