चीन में अमोनिया गैस लीक होने से 200 लोग बीमार
होंगशान जिले के अधिकारियों ने बताया कि गैस से प्रभावित 21 लोगों को बुधवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य 181 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इस हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई है।
सुबह 8.40 बजे 30 टन तरल अमोनिया गैस से भरी एक ट्रक को चिफेंग दवा समूह के संयंत्र में खाली किया जा रहा था। इस दौरान एक पाइप के अचानक फट जाने से यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications