माया को सूखा पीड़ितों की चिंता नहीं: कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने बातचीत में कहा, "मायावती सरकार कितनी संवेदनहीन है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किसान और आम जनता सूखे से त्रस्त है और उन्हें मूर्तियों की लगी है।"
ज्ञात हो कि मायावती ने कांशीराम और अन्य दलित नेताओं की मूर्तियों को बड़ा आकार देने की अपनी ड्रीम परियोजना के लिए अनुपूरक बजट में 556 करोड़ रुपये और सूखा से निपटने के लिए 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। अहमद ने कहा, "पार्को और मूर्तियों पर इतना खर्च करना सिर्फ जनता के पैसे की बर्बादी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications