दिल्ली में मुठभेड़ के बाद खूंखार अपराधी गिरफ्तार
संदीप पर 50,000 रुपये का इनाम था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर-25 के मकान नंबर 151 से उसे गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने कहा, "पुलिस ने अपराधी को घेर लिया, जिसके बाद उसने फायरिंग आरंभ कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। लंबी गोलीबारी के बाद संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया।"
पुलिस के मुताबिक संदीप दिल्ली और हिसार (हरियाणा) में दोहरी हत्या से जुड़े दो वारदातों में शामिल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications