वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला
डोरंडा पुलिस थाने के प्रभारी हरि चंद्र सिंह ने आईएएनएस से कहा, "जमशेदपुर निवासी डा. राजेश कुमार की शिकायत के आधार पर आईएएस अधिकारी डा. प्रदीप कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।"
उन्होंने कहा, "हम इस मामले की जांच करेंगे और कानून के अनुरूप उपयुक्त कदम उठाएंगे।"
आईएएस अधिकारी पर देशी चिकित्सकों की नियुक्ति के मामले में भ्रष्टाचार का आरोप है।
शिकायतकर्ता राजेश कुमार का कहना है कि आयुष योजना के तहत देशी डाक्टरों की नियुक्ति के लिए चयनित डाक्टरों की सूची में उनका भी नाम था लेकिन उसे हटा दिया गया।
उनका आरोप है कि आईएएस अधिकारी ने उनसे नियुक्ति के लिए पैसे मांगे थे लेकिन उन्होंने देने से इंकार कर दिया था। इसलिए उनका नाम सूची से हटा दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications