पाक वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पीएएफ ने एक बयान में कहा कि एफटी-7 लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी की वजह से पंजाब प्रांत के अटक शहर में हादसे का शिकार हो गया।
बयान में कहा गया है कि पायलट शहरयार निसार की मौत हो गई। आम जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। पीएएफ ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications