हिजबुल मुजाहिदीन का सेक्शन कमांडर मारा गया
आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना के बाद सेना ने सरवाल के जंगलों की घेराबंदी कर दी।
सेना के एक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल बिप्लब नाथ ने आईएएनएस को बताया कि सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ बुधवार सुबह आरंभ हुई और एक घंटे में समाप्त हो गई।
मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का सेक्शन कमांडर नूर मुहम्मद मारा गया जबकि उसके रिश्तेदार एक 10 वर्षीय लड़के को पकड़ लिया गया।
मुहम्मद पिछले 10 वर्षो से इलाके में सक्रिय था और कई नागरिकों की हत्या में शामिल था।
आतंकवादी के पास से एक कलाश्निकोव राइफल और कुछ गोलियां बरामद की गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications