पुणेः स्वाईन फ्लू से छात्रा की मौत

रिया में फ्लू के लक्षण देखने के बाद उसके परिवार वालों ने 21 जुलाई को एक सामान्य चिकित्सक से संपर्क किया था। जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद वह दोबारा स्कूल जाने लगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार "25 जुलाई को रिया को फिर बुखार हुआ। उसके बाद उसे एक अन्य निजी चिकित्सक को दिखाया गया, लेकिन उसका बुखार बना रहा और 27 जुलाई को उसे पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।"
लड़की की हालत बिगड़ने के बाद उसे (आईसीयू) में रखा गया, उसके फेफड़े की वायु को जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजा गया और उसमें फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद 30 जुलाई को रिया को टैमीफ्लू की खुराक दी गई लेकिन तबतक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी और तीन अगस्त की शाम को उसका निधन हो गया।
बताया जाता है कि रिया का इलाज करने वाले तीनों डॉक्टरों और एक नर्स को सांस की समस्या पैदा हो गई है और उन्हें ओसेल्टामिवीर की खुराक दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications