Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पायलट के बिना उड़ा विमान

Australia Plane
सिडनी। आस्ट्रेलिया में एक विमान ने पायलट के बिना ही उड़ान भर दी। यह हादसा उस समय हुआ जब पायलट बाहर से विमान का प्रोपेलर घुमा कर इंजन चालू कर रहा था। पायलट ने विमान के पहियों के नीचे कोई अवरोध नहीं लगाया था।

इंजन चालू होते ही बिना पायलट के विमान ने उड़ान भर दी और आगे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह दुर्घटना मंगलवार को कूबर पेडी कस्बे में हुई जो खान उद्योग के लिए जाना जाता है।

अपने सेना विमान को कॉकपिट से चालू करने में विफल रहने पर पायलट ने नीचे उतरकर प्रोपेलर घुमाकर इंजन को चालू करने का प्रयास किया। विमान चालू तो हो गया लेकिन पायलट उतनी शीघ्रता से उसमें सवार नहीं हो पाया और विमान उसके बगैर उड़ गया। विमान 300 मीटर तक उड़ने के बाद जमीन पर गिरकर टुकड़े-टुकड़े हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+