कुवैत-अमेरिका संबंध मजबूत होंगेः ओबामा

ओबामा ने कहा कि इराक में सैन्य अभियान के दौरान कुवैत ने अमेरिकी सेना को अपने देश में पनाह दी और उनकी काफी मदद की। इस बात के लिए ओबामा ने शेख की प्रशंसा की।
ओबामा ने कहा कि कुवैत अमेरिका की काफी सहायता कर रहा है और वह इस मुल्क के साथ मजबूत रिश्ता बनाए रखना चाहता है। उन्होंने कहा, "हम कुवैत की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।"
दोनों नेताओं ने इजरायल-फिलीस्तीन शांति प्रक्रिया,अफगानिस्तान और ईरान के परमाणु कार्यक्रम मसले पर भी बातचीत की। शेख ने कहा कि उनका देश अमेरिका का मददगार बना रहेगा। उन्होंने कहा कि "मैंने ओबामा को भरोसा दिलाया कि हम मध्य-पूर्व में शांति बहाली के मुद्दे में रूचि रखते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications