सीबीएसई स्कूलों में मोबाइल प्रतिबंधित

सीबीएसई बोर्ड ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर दिया है। सर्कुलर के मुताबिक स्कूल परिसरों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। बोर्ड का मानना है कि स्कूलों में मोबाइल के बढ़ते चलन से पढ़ाई का माहौल दूषित हो रहा है। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में कम और मोबाइल पर ज्यादा रहता है।
दिल्ली सरकार को भेजा सर्कुलर
मोबाइल पर बातें करने, गेम खेलने, एसएमएस भेजने का चलन बच्चों में तेजी से बढ़ा है। इसका पढ़ाई पर खासा प्रभाव पड़ रहा है, लिहाजा स्कूलों में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सीबीएसई के उप सचिव जोसेफ इमानुल द्वारा जारी यह सर्कुलर देश भर में भी संबद्ध स्कूलों, दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालयों को भेज दिया है।
सर्कुलर में कैमरे वाले मोबाइल फोन पर खास आपत्ति जताते हुए बोर्ड ने कहा कि बच्चे इसका सबसे ज्यादा दुरुपयोग कर रहे हैं, जोकि चिंता का विषय है।


Click it and Unblock the Notifications