निम्बज और वर्जिन मोबाइल हुए साथ

इस भागीदारी में निम्बज पहली बार अपना मल्टिपल चैट एप्लीकेशन वर्जिन मोबाइल को उपलब्ध कराएगा। "वी चैटर" नाम के इस नए एप्लीकेशन से यूजर्स एक ही बार लॉगिन करके एक साथ कई मैसेन्जर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले चरण में "वी चैटर" वर्जिन मोबाइल उपयोगकर्ताओं को वीबाइट्स (वर्जिन मोबाइल के वैप पोर्टल) में चैट करने के लिए अनुमति देगा।
इसकी सहायता से याहू मैसेंजर, जी टॉक, एमएसएन मैसेंजर, फेसबुक आदि से जुड़े उपयोगकर्ताओं से एक ही लॉगिन में बातचीत की जा सकती है। इसकी सहायता से यूजर्स अपने सभी दोस्तों चाहे वे जिस आइएमएस से जुड़े हों को एक ही फ्रेंडलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसके एप्लीकेशन्स भी काफी आसान होंगे जिसे घर बैठे इस्तेमाल किया जा सकेगा।
निम्बज के कंट्री हेड विकास सक्सेना ने कहा कि वर्जिन मोबाइल के साथ मिलकर निम्बज भारत के युवा ग्राहकों को फोकस कर रहा है। उन्होंने कहा कि "साइबर वर्ल्ड से जुड़े युवाओं के लिए सोशल नेटवर्किंग एक खास ज़रुरत है हमारा लक्ष्य ऐसे उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक संतुष्ट करना है"।


Click it and Unblock the Notifications