स्वाइन फ्लूः पुणे में महामारी घोषित

गौरतलब है कि रीदा के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यहां तक की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी इसे दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा कि इसके लिए निजी अस्पताल द्वारा बरती गई लापरवाही जिम्मेदार है।
इससे पहले केंद्र सरकार ने भी कहा था कि स्वाइन फ्लू से प्रभावित पुणे की लड़की का जीवन बचाया जा सकता था अगर समय पर बीमारी की पहचान कर उसे दवा दे दी जाती। इसे देखते हुए सरकार ने पुणे और सतारा में स्वाइन फ्लू को महामारी घोषित कर दिया है और वहां महामारी अधिनियम लागू कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications