जान दे दूंगा पर इस्तीफा नहीं: बूटा

गौरतलब है कि सीबीआई ने बूटा सिंह के बेटे सरबजोत को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके बाद से बूटा सिंह लगातार अपने बेटे का बचाव करते हुए उसे बेकसूर बता रहे हैं। खुद को राजनीतिक साजिश का शिकार बताते हुए सिंह ने कहा है कि वह अपने बचाव के लिए कांग्रेस की मदद नहीं लेंगे।
बूटा ने कहा कि मुझे इस मामले में अपने बचाव के लिए किसी पार्टी (कांग्रेस) की मदद की जरूरत नहीं है। मैं अपना बचाव करने में सक्षम हूं। क्योंकि मैं सच के साथ हूं। खुद को दलितों का रक्षक बताते हुए सिंह ने दावा किया कि उन्होंने जिंदगी भर समुदाय की सेवा की है।
बूटा ने कहा कि मैंने गरीब और दलितों की जिंदगी बचाई है। अपने पूरे जीवन में मैं संसद के अंदर और बाहर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की आवाज उठाता रहा हूं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications