पाबंदी के बावजूद बिक रही चीनी चॉकलेट्स

केंद्र की पाबंदी के बाद चीनी कंपनियां अब अपने प्रोडक्ट्स धोखे से बेच रही हैं। वह खूबसूरत रैपर्स या पैकिंग पर यह नहीं दिखा रही हैं कि चॉकलेट कहां बनी है। देश में हर साल करीब 70 करोड़ रुपए की चीनी चॉकलेट का आयात होता है।
चीन की चॉकलेट, लॉलीपॉप और कैंडीज का भारतीय बाज़ारों में मांग का एक मुख्य कारण इसका सस्ता होना भी है। इनकी कीमत ब्रांडेड चॉकलेट की तुलना में एक तिहाई से भी कम होती है। इस तरह के चॉकलेट का एक पैक जहां बाजार में 30-50 रुपए में मिलता है, वहीं ब्रांडेड चॉकलेट 150-350 रुपए में उपलब्ध है। यही वजह है कि पाबंदी के बावजूद इनका आयात हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications