बिहार में बाढ़ भी सूखा भी

वहीं दूसरी ओर बाढ़ की स्थिति भी भयावह होती जा रही है। सीतामढ़ी जिले के तिलक ताजपुर के पास सोमवार सुबह करीब 200 मीटर की पट्टी में तटबंध टूट जाने से कटरा, औराई और गायघाट ब्लॉक के करीब 100 गांव डूब गए। बाढ़ के कारण अबतक लगभग 50 हज़ार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।
नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि पिछले साल कोसी की प्रलयंकारी बाढ़ से तबाह हुए लोगों के लिए केंद्र सरकार ने अब तक राहत पैकेज नहीं दिया है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को एक-एक क्विंटल अनाज और 2,200 रु. की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।


Click it and Unblock the Notifications