उत्तर कोरिया पहुंचे बिल क्लिंटन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्लिंटन ने प्योंगयांग में उत्तर कोरिया के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार किम के ग्वान सहित कई अधिकारियों से मुलाकात की। प्रेक्षकों की नजर क्लिंटन और उत्तर कोरियाई नेता किम जांग द्वितीय की संभावित मुलाकात पर टिकी है।
सरकारी टेलीविजन ने क्लिंटन के प्योंगयांग पहुंचने पर खबर प्रसारित की, जिसमें कहा गया, "हमारे बच्चों ने क्लिंटन को फूल भेंट किए।" हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के उत्तर कोरिया दौरे का उद्देश्य क्या है।
दूसरी ओर दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी 'योनहेप' ने सूत्रों के हवाले कहा है कि क्लिंटन अपने दौरे में गिरफ्तार अमेरिकी पत्रकार लॉरा किंग और इउना ली की रिहाई सुनिश्चित करेंगे।
दोनों अमेरिकी महिला पत्रकारों को गैर कानूनी तरीके से उत्तर कोरिया में दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बाद में 12 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications