रूसी परमाणु इंजीनियर को तमिलनाडु में लूटा

कुडनकोलम में आरंभ होने जा रहे परमाणु विद्युत संयंत्र में काम करने वाले एलेक्जेंडर वी.चेर्नोव रविवार को अपनी बेटी के साथ समुद्र तट पर टहल रहे थे, तभी सात लुटेरों के गिरोह ने उन पर हमला किया।

हमला करने वालों की आयु 20 वर्ष से कम थी। रूसी लड़की से दुर्व्यवहार करने और चेर्नोव का कैनन कंपनी का कैमरा छीनकर वे सभी भाग खड़े हुए।

पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि चेर्नोव की शिकायत के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है।

रूसी इंजीनियर अनु विजय रिहायशी कालोनी में रहते हैं, जहां कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना के कर्मचारी रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि कुडनकुलम परमाणु परियोजना में 100 से अधिक रूसी इंजीनियर काम कर रहे हैं।

भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसीआईएल) रूस के तकनीकी सहयोग से कुडनकुलम में 1000 मेगावाट की दो विद्युत उत्पादन इकाइयों का निर्माण कर रहा है। पहली इकाई के अगले वर्ष के आरंभ में पूरा होने की आशा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+