'खबर लहरिया' को संयुक्त राष्ट्र सम्मान

'खबर लहरिया' सहित चार पाक्षिक समाचार पत्रों को वर्ष 2009 का 'किंग सिजोंग साक्षारता पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और बांदा जिले में 'खबर लहरिया' महिलाओं को पत्रकारिता का भी प्रशिक्षण देता है। 'खबर लहरिया' के 20,000 से अधिक पाठक हैं। इसकी शुरुआत दिल्ली और उत्तर प्रदेश की संस्था 'निरंतर' ने की थी।
आठ सितंबर को दिया जाएगा पुरस्कार
दक्षिण कोरिया ने यूनेस्को में 'किंग सिजोंग साक्षरता पुरस्कार' की शुरुआत वर्ष 1989 में की थी। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को 20,000 डॉलर की राशि दी जाती है।
'खबर लहरिया' सहित चारों विजेताओं को 'किंग सिजोंग साक्षारता पुरस्कार' आठ सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर यूनेस्को के मुख्यालय पेरिस में दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications