जेट एयरवेज का विमान आपात स्थिति में उतरा

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली से बड़ोदरा जा रहे 9डब्ल्यू 2601 उड़ान के पायलट ने विमान के पहियों में उड़ान भरने के 40 मिनट बाद गड़बड़ी महसूस की और उसने अपराह्न् लगभग 6.10 बजे विमान को आपात स्थिति में उतार दिया।

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के कार्यकारी निदेशक वी.सोमा सुंदरम ने आईएएनएस को बताया, "उड़ान के बाद पहिये अंदर चले जाते हैं। लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण पहिए अंदर नहीं जा पाए थे। पायलट उड़ान को जारी रख सकता था, लेकिन यह उचित नहीं था, क्योंकि पहिए विमान के लिए हवा में प्रतिरोध खड़ा कर सकते थे।"

विमान आसानी से नीचे उतर आया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+