जार्ज फर्नाडीस राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
बिहार विधानसभा के सचिव एवं निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा ने सोमवार शाम राज्यसभा के सदस्य के रूप में जार्ज को निर्वाचित घोषित कर दिया। जार्ज की अनुपस्थिति में राज्य में सतारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने उनकी जीत का प्रमाण पत्र लिया। बिहार की एकमात्र सीट के लिए हुए इस उपचुनाव में केवल जार्ज ने ही पर्चा भरा था।
उल्लेखनीय है कि जद (यु) के अध्यक्ष शरद यादव के मधेपुरा से लोकसभा के लिए निर्वाचित हो जाने के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications