ओबामा ने व्हाइट हाउस में पहला जन्मदिन मनाया
वाशिंगटन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मंगलवार को 48 वर्ष के हो गए। ओबामा अपना जन्मदिन अपनी स्वास्थ्य देखभाल योजना को बढ़ावा देने के लिए सीनेट के 58 डेमोक्रेट सदस्यों के साथ बैठक में बिताना चाहते हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने कहा कि ओबामा बैठक के दौरान स्वास्थ्य देखभाल और अर्थव्यवस्था पर चर्चा करेंगे। कुछ डेमोक्रेट स्वास्थ्य देखभाल में सुधार की ओबामा की विस्तृत योजना को लेकर उदासीन हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications