अफगानिस्तान में 15 आतंकवादी मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक सैनिक अधिकारी के हवाले से बताया है कि मंगलवार को मदाली जिले के मराज गांव में सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए एक अभियान में 15 आतंकवादी मारे गए जबकि आठ अन्य को पकड़ लिया गया।
तालिबानी आतंकवादियों ने देश में 20 अगस्त को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए हमले तेज कर दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications