मप्र में महिला ने 2 बच्चों के साथ आत्महत्या की
म्ांदसौर के यशोधर्मन नगर थाने के प्रभारी एस.एस. नागर ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि मुल्तानपुरा में रहने वाली अनीसा ने सोमवार को बेटे सोहेल और बेटी अफसाना पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे तीनों की ही मौके पर मौत हो गई।
नागर के मुताबिक महिला ने आत्महत्या क्यों की है इसकी वजह का खुलासा नहीं हो पाया है फिर भी आशंका इस बात की है कि उसने यह कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications