बिहार में बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
मुंगेर जिले के पुलिस अधीक्षक एम़ सुनील नायक ने मंगलवार को बताया कि मनिचक दियारा क्षेत्र में सोमवार रात से प्रारंभ की गई छापामारी मंगलवार सुबह तक चली। इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए, जिसमें 17 पिस्तौल, एक राईफल और लूट की एक मोटर साईकिल भी शामिल है।
नायक ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया, जहां से हथियार बनाने के उपयोग में होने वाली मशीनों को जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications