आस्ट्रेलिया ने आतंकवादी हमले की साजिश नाकाम की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस ने मेलबर्न में 19 घरों पर छापे मारे। छापेमारी के दौरान जो संदिग्ध पकड़े गए हैं उनके सोमालिया के एक आतंकवादी गुट से संबंध होने का शक है।
छापेमारी की कार्रवाई में प्रांतीय और संघीय सुरक्षा बलों के कम से कम 400 अधिकारी शामिल थे। संघीय पुलिस प्रमुख टॉनी नेगुस ने कहा, "हमारा मानना है कि गिरफ्तार लोग सोमालिया के अल-शबब गुट से संबंध रखते हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications