उप्र सरकार का सीबीआई जांच की सिफारिश से इंकार
लखनऊ में मंगलवार को अतिरिक्त कैबिनेट सचिव विजय शंकर पांडे ने संवादादाता सम्मेलन में कहा कि जोशी के घर हुई आगजनी की घटना की जांच आपराधिक जांच विभाग (सीबी-सीआईडी) द्वारा की जा रही है। सीबी-सीआईडी निष्पक्ष रूप से इस घटना की जांच करने में सक्षम है। ऐसे में घटना की जांच सीबीआई से करवाने का कोई औचित्य ही नहीं उठता।
पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती का मानना है कि राज्य सरकार की जांच एजेंसी सीबी-सीआईडी इस मामले की जांच करने में सक्षम है और अपनी जांच में वह घटना के दोषियों को सामने लाने में कामयाब रहेगी।
मालूम हो कि गत 13 जुलाई को रीता बहुगुणा जोशी द्वारा मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के बाद आक्रोशित बहुजन समाज पार्टी(बसपा) कार्यकर्ताओं ने उनके लखनऊ स्थित आवास में आग लगी दी।
बाद में राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबी-सीआईडी को सौंप दी थी, जिसे कांग्रेस पार्टी ने नामंजूर कर दिया था और पार्टी लगातार घटना की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications