बातचीत ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता : पाकिस्तान
विदेश विभाग प्रशिक्षण अकादमी में 28वें विशेषीकृत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह की अध्यक्षता करने के बाद कुरैशी ने संवाददाताओं से कहा, "हमें सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत करनी ही है।" उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और संवाद ही दोनों देशों के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।
कुरैशी ने दोनों देशों की मीडिया से भी आग्रह किया कि वे संवाद प्रक्रिया की सफलता के लिए एक सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाएं।
कुरैशी ने कहा, "संवाद प्रक्रिया की बहाली और उसकी सफलता के लिए दोनों देशों के नेताओं को सजग और आशावादी रवैया अख्तियार करने की जरूरत है। सकारात्मक रवैये से ही हम प्रगति कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications