स्वाइन फ्लू के मामलों में दिल्ली देश में अव्वल
देश में स्वाइन फ्लू की पहली शिकार 14 वर्षीय छात्रा हुई है जिसकी पुणे में सोमवार को मौत हो गई। देश में फ्लू का पहला मरीज 16 मई को सामने आया था।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में फ्लू ग्रस्त रोगियों की संख्या 574 हो गई है। इनमें से 470 पीड़ितों को पूर्ण स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक लगभग 2,528 संदिग्धों की जांच की जा चुकी है।
अन्य महानगरों में हैदराबाद में 61, बेंगलुरू में 49, चेन्नई में 31, मुंबई में 23 मामले दर्ज किए गए हैं।
केरल में 49, पंजाब में 24 और गुजरात में आठ मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications