देश में सितंबर तक तैयार हो सकता है स्वाइन फ्लू का टीका
अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय, भारतीय सीरम संस्थान, भारत बायोटेक और पैनेसिया बायोटेक के साथ मिल कर स्वाइन फ्लू का टीका विकसित करने के लिए काम कर रहा है।
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) आर.के.श्रीवास्तव ने यहां संवाददाताओं को बताया, "इन कंपनियों में से दो ने हमें बताया है कि वे सितंबर महीने तक टीका उपलब्ध करा देंगी, जबकि तीसरी कंपनी ने अभी तक कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है।"
श्रीवास्तव ने साफ किया कि कंपनियों को टीका विकसित करने के लिए कोई समय सीमा नहीं दी गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और भारतीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने स्वाइन फ्लू के वायरस पहले ही अलग कर लिए हैं और उन्होंने टीका विकसित करने का काम शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications