पुणे के अस्पताल ने लापरवाही के आरोपों से किया इंकार
जहांगीर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रसाद मुगलीकर ने संवाददाताओं से कहा, "हम इस मामले में लगाए जा रहे सभी आरोपों को खारिज करते हैं और किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। हम यह साबित करने के लिए कि हम निर्दोष हैं, जांच में पूरा सहयोग करेंगे। "
उन्होंने कहा, "हमने किशोरी को बचाने के लिए भरसक प्रयास किए। हमारे पास सभी दस्तावेजी सबूत हैं। हमने मरीज के संबंध में पुणे के चिकित्सा उप निदेशक और नगर निगम को 1 अगस्त को सूचित किया था।"
इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि किशोरी की मौत के मामले में लापरवाही के लिए सरकार अस्पताल के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।
इस मामले में प्रशासन अस्पताल की भूमिका और संभावित लापरवाही की जांच कर रही है। इस संबंध में रूबी क्लीनिक को नोटिस जारी किया गया है जहां किशोरी के रक्त के नमूने की जांच की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications