अमेरिका में बोनस देने वाले बैंक पर जुर्माना
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जब 'बैंक ऑफ अमेरिका' ने 'मेरिल लिंच' का अधिग्रहण किया था तो उसने निवेशकों को आश्वासन दिया था कि उनकी सहमति के बिना 'मेरिल लिंच' के अधिकारियों को बोनस नहीं बांटा जाएगा लेकिन बाद में बैंक ने मेरिल लिंच को ये अधिकार दे दिए कि वह अपने अधिकारियों को 5.8 अरब डॉलर का बोनस बांट ले।
'अमेरिकी सेक्युरिटीज एंड एक्सचेंज' (एसईसी) ने बैंक पर इस संबंध में आरोप लगाए थे, उसके बाद बैंक ऑफ अमेरिका ने समझौते के तहत सोमवार को जुर्माना अदा करना स्वीकार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications