चीन में प्लेग से तीसरी मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मृतक की पहचान डेंजी के रूप में हुई है। वह किनघई स्थित जिकेतन कस्बे का निवासी था। किनघई स्वास्थ्य ब्यूरो ने अपनी वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि इसी कस्बे में रविवार को भी एक व्यक्ति की इसी बीमारी से मौत हो गई थी।
रविवार सुबह जिकेतन कस्बे में डानजिन नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वह उसी 32 वर्षीय चरवाहे का पड़ोसी था, जो सबसे पहले फेफड़े के प्लेग के चपेट में आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications