केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह व उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज (लीड-1)

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (सतर्कता) एस. आर. मार्डी ने आईएएनएस को बताया कि वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के खिलाफ सोमवार रात को राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया।

मार्डी ने कहा कि वीरभद्र सिंह के राजनीतिक सलाहकार विजय सिंह मनकोटिया द्वारा पिछले वर्ष मई में जारी आडियो सीडी के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीडी में वीरभद्र सिंह को कथित तौर पर आईएएस अधिकारी महिंदर लाल से पैसे के लेने-देन के बारे में बात करते सुना गया। महिंदर लाल की मौत हो चुकी है। सीडी में उनकी पत्नी और मंडी की पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की भी आवाज है।

सतर्कता विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एस. एम. कटवाल की शिकायतऔर मनकोटिया द्वारा जारी की गई सीडी के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस ने सीडी और आवाज के नमूनों की जांच के लिए उसे चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा है।

बहरहाल, सिंह ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने दिल्ली से आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा, "राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार द्वारा मुझे नुकसान पहुंचाने के मकसद से किया गया प्रयास है। यह पूरी तरह गलत और आधारहीन है। यह सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना से उठाया गया कदम है।"

राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मामला दर्ज होने के संबंध में मेरे पास कोई जानकारी नहीं है।" हालांकि उन्होंने कहा कि सीएफएसएल की रिपोर्ट के मुताबिक वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी की आवाज सीडी में उनकी कथित आवाज से मिलती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+