टीवी, वीडियो देखने से बच्चों में उच्च रक्तचाप का खतरा
अध्ययन के अनुसार अधिक वजन के बच्चों में हृदय संबंधी रोगों का खतरा बालपन में भी बहुत अधिक होता है और यह केवल उनके भविष्य के लिए चेतावनी नहीं है।
बच्चों में बढ़े हुए रक्तचाप में वंशानुगत कारणों, खान-पान और सोने की आदतों का भी योगदान होता है।
बहरहाल नौ वर्ष से कम उम्र के बच्चों में निष्क्रिय शरीरिक व्यवहार और बढ़े हुए रक्तचाप का कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया।
लोवा विश्वविद्यालय के डेविड मार्टिनेज-गोमेज और उनके सहायकों ने निष्क्रिय शारीरिक व्यवहार और बढ़े हुए रक्तचाप के अध्ययन के लिए 111 बच्चों का सर्वेक्षण किया। इनमें 57 लड़के और 54 लड़कियां थीं। इस अध्ययन का प्रकाशन अर्काइव्स ऑफ
पेडियाट्रिक्स एंड एडोलसेंट मेडिसीन में किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications