हवाई हमले में 17 कोलंबियाई विद्रोही मारे गए
समाचार एजेंसी ईएफई ने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से जानकारी दी है कि पूर्व सूचना के आधार पर सुरक्षा सेना ने उन ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया, जहां 200 विद्रोही छुपे हुए थे।
मीडिया की खबरों में कहा जा रहा है कि सुरक्षा सेना ने इन दिनों एफएआरसी की 27वीं फ्रंट बटालियन के कमांडर एफरेन अरबोलेदा को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला रखा है।
उधर, कोलंबियाई थल और वायुसेना ने विद्रोहियों की 49वीं फ्रंट बटालियन के प्रमुख विल्सन पेना माजे को पकड़ने के लिए दक्षिणी प्रांत काक्वेटा में संयुक्त अभियान चला रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications