पश्चिमोत्तर मेक्सिको में भूकंप (लीड-1)
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार मेक्सिको के बाहा पेनिसुला इलाके में स्थित एंजेल डी ला गुआर्ड और टिबर्न द्वीप में अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार देर रात एक बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 15 किलोमीटर गहराई में स्थित था।
मेक्सिको भूकंप केंद्र के प्रमुख कॉर्लोस वेलडेस ने कहा कि सोमवार रात भूकंप के एक के बाद एक कई झटके महसूस किए गए। उन्होंने कहा कि भूकंप से जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय नागरिक रक्षा समन्वयक लॉउरा गुर्जा ने कहा, "सोनारा शहर के अधिकारियों ने बताया है कि भूकंप से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications