बांग्लादेशी मंत्री ने संसद का कार्यकाल घटाने का सुझाव दिया
वेबसाइट स्टारऑनलाइन के मुताबिक स्थानीय शासन व ग्रामीण विकास मंत्री सईद अशरफुल इस्लाम ने मंगलवार को कहा कि किसी भी सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल बहुत लंबा होता है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों का कार्यकाल घटाकर तीन साल का कर देना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि संसद का कार्यकाल कितने वर्ष का होना चाहिए।
इस्लाम को पिछले दिनों सर्वसम्मति से अवामी लीग का महासचिव चुना गया था। वह पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेहद करीबी माने जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications