झारखंड सरकार आईएएस अधिकारी के खिलाफ जांच से करती रही है इंकार
सतर्कता विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक जून 2006 में जब अर्जुन मुंडा राज्य के मुख्यमंत्री थे तब विभाग ने आलोक गोयल नाम के आईएएस अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की इजाजत मांगी थी लेकिन सरकार ने स्पष्टीकरण मांगते हुए संबंधित फाइलें वापस लौटा दी थी।
उन्होंने कहा, "हमने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए अगस्त 2008 में फिर से संबंधित फाइलें सरकार के पास भेजी। इसके बाद नवम्बर 2008 में हमने सरकार को फिर से स्मरण दिलाया। लेकिन अभी तक हमें आलोक गोयल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की इजाजत नहीं मिली है जबकि हमारे पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications