रिदा के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी
पुणे स्थित जहांगीर अस्पताल में रिदा की सोमवार को मौत हो गई थी। वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी।
रिदा के परिजनों के वकील आसिफ लंपवाला ने यहां संवाददताओं से चर्चा में कहा, "हम अस्पताल के खिलाफ दीवानी और फौजदारी का मुकदमा दायर करेंगे। हमें जो नुकसान हुआ है उसके लिए हम मुकदमा करेंगे। हमारी कोशिश होगी कि अस्पताल को आर्थिक हर्जाना देना पड़े। हालांकि हमें पैसों की जरूरत नहीं है। इस पैसे को हम दान कर देंगे।"
रिदा की चाची ने कहा, "हमें नहीं पता था कि रिदा का नमूना जांच के लिए जहां भेजा गया था वह अधिकृत नहीं था। हमें अब इसका पता चला है।"
उन्होंने कहा, "पहले तो अस्पताल के डॉक्टरों ने निमोनिया की आशंका जताई। उसके बाद उन्होंने कहा कि उसे श्वसन संबंधी तकलीफ है। जब उसका फेफड़ा प्रभावित हुआ तो अस्पताल की ओर से कहा गया कि चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उसके अन्य अंग अभी तक प्रभावित नहीं हुए हैं। जब तक सच्चाई का पता चलता तक तक बहुत देर हो चुकी थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications