टीआरपी व्यवस्था पर संबंधित पक्षों से परामर्श जारी : सरकार

टीआरपी व्यवस्था में बदलाव का सरकार का प्रस्ताव है या नहीं, यह पूछे जाने पर सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री सी.एम.जटुआ ने लोकसभा में बताया, "किसी अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले विभिन्न संबंधित पक्षों से परामर्श की जरूरत है। इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की जा सकती।"

जटुआ ने लोकसभा में कहा,"मंत्रालय ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) से पिछले वर्ष टीआरपी व्यवस्था पर सुझाव मांगे थे।"

विज्ञापनदाताओं के कुछ हिस्सों से टीआरपी की विश्वसनीयता, व्यापकता और जवाबदेही पर सवाल उठाए गए थे।

पिछले वर्ष इंडियन ब्राडकास्ट फाउंडेशन, एडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया और इंडियन सोसायटी ऑफ एडवर्टाइजर्स ने ब्राडकास्ट्स आडियो रिसर्च काउंसिल नामक एक गैर लाभकारी संस्था का गठन किया। टेलीविजन आडिएंश मेजरमेंट (टैम) के 8,000 नमूना आधारों के विपरीत ब्राडकास्ट्स आडियो रिसर्च काउंसिल की 500,000 नमूना आधारों वाले नेटवर्क की स्थापना की योजना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+