सामूहिक बलात्कार के बाद युवती ने की आत्महत्या
जांच अधिकारी विश्वजीत बुलबुले ने बताया कि बलात्कार के आरोपी युवक पीड़िता को 'फ्रेंडशिप डे' के असवर पर शनिवार को 'फन-फेयर कांप्लेक्स' सिनेमाघर के करीब सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।
बुलबुले ने कहा, "पीड़िता उच्चतर माध्यमिक की छात्रा थी। उसके साथ बलात्कार करने वालों में एक कॉलेज छात्र, दो संगीतकार और एक एयरकंडीशनर मैकेनिक था। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।"
घटना के बाद युवती अपने घर लौटी और पंखे से झूलकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शुरुआत में दुर्घटना और आत्महत्या का मामला दर्ज किया था लेकिन युवती के साथ बलात्कार की पुष्टि होने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications